लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- लखीमपुर। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे जिले के लोगों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के आसार बन गए हैं। आलम यह रहा कि महज दो दिनों के भीतर जिले के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सुकून मिला है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। दो दिन पहले तक दिन का पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। अचानक हुए इस बदलाव ने लोगों को पसीने वाली गर्मी से निजात दिलाई है। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशा...