बादलों की बदली दिशा, गर्मी ने सिर उठाया
वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। बरसने वाले बादल बनारस के आसमान से गायब हो गए हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश के दक्षिण, मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंच गए हैं। इसलिए पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को बूंदाबादी भी नहीं हुई, अच्छी बारिश तो दूर रही। रविवार, 6 जुलाई तक बादलों के झूमकर बरसने की संभावना भी नहीं है। बनारस के वायुमंडल में आए इस बदलाव के पीछे वातावरण में नमी की कमी भी प्रमुख वजह मानी जा रही है। शुक्रवार सुबह 78 प्रतिशत नमी शाम होते-होते 58 फीसदी रह गई। नमी में कमी के चलते मानसून द्रोणिका कमजोर पड़ गई है। अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 जुलाई से 9 जुलाई के बीच बनारस एवं आसपास व्यापक रूप से भारी वर्षा हो सकती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले का मौसम रहा शुष्क, किसानों को बारिश का इंतजारमौसम की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.