बादलों की छांव में सुहावना रहा मौसम, शाम में बारिश के बीच जारी रही कांवर यात्रा
बांका, अगस्त 6 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। श्रावण मास में वर्षा ऋतु की अलौकिक छटा सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक कांवरिया पथ की शोभा बढ़ा रही है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का एक सप्ताह गुजर चुका है। मेले में आए असंख्य कांवरिया गंगा जल को कांधे पर सवार कर देवाधिदेव महादेव पर अर्पित करने के लिए अग्रसर हैं। कांवरियों की इस यात्रा में मौसम भी उनका साथ दे रहा है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। धूप नहीं निकलने से कांवरियों को पैदल यात्रा में काफी राहत मिली। वहीं शाम के समय बारिश होने से वातावरण में और ठंडक घुल गई। यह भी पढ़ें- 54 फीट लंबी व 54 किलो चांदी से सजी कांवर लेकर बाबाधाम रवाना हुए 600 शिवभक्त54 फीट लंबी व 54 किलो चांदी से सजी कांवर लेकर बाबाधाम रवाना हुए 600 शिवभक्त कांवरिया पथ में मौसम की नरमी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.