आगरा, दिसम्बर 15 -- सुबह से ही दिन भर आसमान बादल छाए रहे हैं। आसमान कोहरे की चादर से ढका था। सड़क पर कुछ दृश्यता कम थी। सूरज भी बादलों की कोख से झांके। इसके चलते मौसम में ठिठुरन भरी ठंड बनी रही। कोहरे के कारण हाइवे पर पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई थी। वाहन धीरे धीरे गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। जिले में रविवार की देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। कोहरे के का असर सोमवार सुबह 9 बजे तक दिखाई दिया। कोहरे के कारण हाइवे पर दृश्यता कम दिखाई देने पर वाहनों की रफ्तार भी थमी। वाहन रेंग-रेंग कर चलते देखे गए। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित देखी गई। ठंडी हवाएं चलने से आम जनमानस ठिठुरता दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाते देखे गए। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। न्यू...