अलीगढ़, सितम्बर 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज शुक्रवार को अलग ही रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना बना रहा। बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान गिरकर 28.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने से तेज बारिश की उम्मीद जगी। कई बार ऐसा लगा कि अब झमाझम बारिश होगी, लेकिन मौसम ने करवट नहीं ली। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का इंतजार ही बना रहा। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज दिनभर खुशनुमा रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सुबह बादलों की आवाजाही, दोपहर में तेज धूप से छूटे पसीना मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अगले द...