बदायूं, मई 6 -- जिले में मंगलवार को मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में डेरा डाले घने बादलों और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलने से चिलचिलाती धूप का असर खत्म हो गया और वातावरण खुशनुमा बना रहा। जिले में बीते कुछ दिनों से जारी उमस और तपिश के बीच मंगलवार की सुबह राहत भरी रही। जहां सोमवार को खिली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच सुहाना हुआ मौसम लगभग 15 मिनट की हल्की बारिश ने मौसम को और भी शीतल बना दिया, जिसके चलते दिन भर पंखे और एसी की गति धीमी रही। इस सुहावने मौसम का सीधा असर जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों पर दिखाई दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.