नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम पर अगले दो दिनों के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और हवा की गति भी थोड़ा तेज होगी। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप खिली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 47 फीसदी तक रहा। पालम इलाके में दिन का तापमान सबसे कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साम...