बादलों की आवाजाही से किसानों में बढ़ी बेचैनी
गंगापार, मई 31 -- नौतपा के बीच अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद अब लोगों को तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश की आशंका सता रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है और किसानों के साथ आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। हालिया बारिश और तेज हवाओं के चलते करछना क्षेत्र के कई गांवों में कच्चे मकानों की छप्पर उड़ गईं, पेड़ और बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिर पड़ीं, जबकि कई स्थानों पर बिजली के पोल भी टेढ़े हो गए। इससे बिजली आपूर्ति और आवागमन प्रभावित हुआ है। रविवार को भी सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों की जुताई और धान की बेहन डालने की तैयारी में सहूलियत मिली है, लेकिन तेज तूफान और बारिश से नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.