भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर में हवा शांत रहने के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ। अधिकांश समय लोगों को तेज धूप से राहत मिली। जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रही। 5.5 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। पूर्वी भारत पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण विगत एक सप्ताह से शुष्क पछिया हवा की जगह नमीयुक्त पूर्वा हवा चल रही है। यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। बीएयू सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार व पांच मई क...