हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दिन भर आसमान में बादलों की आंशिक आवाजाही बनी रही, जिससे धूप और छांव का खेल चलता रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.6deg और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि, दोपहर होते-होते यह घटकर 44 प्रतिशत रह गया। दिनभर 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बादलों की इसी तरह की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना फिलहाल कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.