मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी के साथ ही अरब सागर में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से यहां भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी आंधी-बारिश तो कभी झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच गुरुवार को चली तेज हवा व बादलों के आने-जाने के कारण सूरज की तपिश से काफी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में तेजी से सुधार आया। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी से सुहाना रहेगा मौसम,उमस से मिलेगी राहत नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार जिले के उत्तर पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर तो शेष हिस्सों के एक दो जगहों पर हल्की से मध...