कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार,वरीय संवाददाता जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों के बीच धूप और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, जबकि दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो सकता है। घंटेवार पूर्वानुमान के अनुसार सुबह 8 बजे 26 डिग्री, 9 बजे 28 डिग्री, 10 बजे 30 डिग्री और 11 बजे 31 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में बादलों के कारण धूप और छांव का सिलसिला चलता रहेगा।आज है बारिश की संभावनामौसम विभाग के...