भदोही, मार्च 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में पश्चिमी विक्षोम लगातार सक्रिय है। इसके कारण एक बार फिर सोमवार की रात से बदली की आमद हुई। मंगलवार को दोपहर बाद धूप निकली। इस दौरान उमस के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं। उधर, बादलों को देखकर किसानों के माथे पर बल आ गया। बरसात होने पर व्यापक नुकसान होगा। बता दें कि जिले में गत शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद बारिश हुई थी। हालांकि अगले दिन रविवार को मौसम साफ रहा। धूप तेज होने कारण शरीर में चुभ रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि बदली और धूप के कारण लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्य अस्त होते ही हवा की चाल बदल गई। दिन में पछुआ तो शाम को पूर्वा हवा चलने लगी। आसमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.