मेरठ, मार्च 13 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में शुक्रवार को हल्के बादलों ने दस्तक दे दी। आज से पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। आज कुछ हिस्सों में बादल छाने के आसार हैं। कल से वेस्ट यूपी में आंधी और बारिश के आसार हैं। इससे दिन-रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं विभिन्न मौसमी तंत्र का पंजाब-हरियाणा तक व्यापक असर बना हुआ है। इसके चलते वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में भी शुक्रवार को बादल पहुंच गए। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन-रात का तापमान 32.2 एवं 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 8.4 एवं 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिनभर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं से प्रदू...