मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ। अप्रैल माह की शुरुआत में किसान खेतों में खड़ी फसल की कटाई में जुटे हैं, लेकिन बार-बार मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को भी सुबह बादल देख किसान काटे गए फसल को एकत्रित कर संभावित बारिश से बचाने में जुट गए। अबतक खेतों में चना, तिलहन के साथ ही गेहूं की फसल खड़ी है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार है, लेकिन मवेशियों के लिए भूसा निकालने के लिए कंबाइन से गेहूं की कटाई नहीं हो रही है। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने आनन-फानन में कंबाइन से ही गेहूं की कटाई कर ली है। किसानों का कहना है कि पूरे दिन तेज हवा चलने से थ्रेसर से मड़ाई के दौरान भूसा भी उड़ रहा है। कुल मिलाकर मौसम किसानों का साथ नहीं दे रहा है। किसान ओमप्रकाश, भानू, राकेश, संजय, रामा, बबलू ने कहा कि फसल की कटाई और मड़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.