श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा स्थित ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादल पुरवा गांव में शनिवार को टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जीवन रक्षक टीके लगाए गए। एएनएम मंशादेवी ने गर्भवती महिलाओं का उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को समुचित आहार, खुद की देखभाल व समय समय पर जांच कराने को बताया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू त्रिपाठी, शांती देवी, आशा अंजनी त्रिपाठी, नीरज वर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.