देहरादून, मई 31 -- बेल रोड स्थित गढ़ भवन में गढ़वाल भ्रात मंडल क्लेमेनटाउन की वार्षिक बैठक में आगामी दो सालों के लिए बादर सिंह रावत को अध्यक्ष और दीपक नेगी को महासचिव चुना गया। बैठक में सदस्यों को वर्षभर के आय व्यय का विवरण और वर्ष में किए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में चुनाव अधिकारी जेएस रावत, आरसीएस रावत, आलम सिंह भंडारी, सुंदर लाल सेमवाल, रघुनंदन सिंह रावत की निगरानी में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बादर सिंह रावत ने ओम प्रकाश बहुगुणा को छह मतों से हराया। महासचिव पद पर दीपक नेगी निर्विरोध चुने गए। बैठक में संरक्षक हीरामणि बड़थ्वाल, राजेश परमार, रमेश चमोली, विक्रम नैथानी, जितेंद्र खंतवाल, जयपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...