हजारीबाग, मार्च 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम बादम में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पंचायत सचिवालय बादम में आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल की एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास ने किया। इस दौरान रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम -धाम से शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। पूर्व से जुलूस के लिए मार्ग निर्धारित है उसी मार्ग पर जुलूस निकाला जाएगा। बादम बस स्टैंड के समीप सड़क पर जलजमाव और कूड़े की साफ सफाई को लेकर लोगों ने प्रशासन से मांग की। एएसपी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हर्ष उल्लास के साथ त्योहार मनाएं। मैं विधि व्यवस्था के लिए स्पेशल आया हुआ हूं। आपलोगों को किसी भी ...