हजारीबाग, मार्च 17 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम पंचायत के नीम मोहल्ला में इत्तेहाद परिवार के सौजन्य से भव्य दावते- इफ्तार का आयोजन किया गया ।जिसमें बादम गांव के इर्द-गिर्द के सैकड़ो रोजेदार जिसमें नन्हे रोजेदार, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। इस दावते- इफ्तार में तरह-तरह के शरबत और फल की व्यवस्था की गई थी। इस दावते-इफ्तार को सफल बनाने में इत्तेहाद परिवार के नौजवानों की सराहनीय भूमिका रही। आने वाले ईद के दिन बादम नीम मोहल्ला में ही इत्तेहाद परिवार के सौजन्य से ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें बादम और कई गांव के लोग भी शामिल होंगे। जिसकी जानकारी इत्तेहाद परिवार के अध्यक्ष बेलाल सागीर उर्फ पिंटू खान ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...