भागलपुर, मई 23 -- सुल्तानगंज संवाददाता सुल्तानगंज क्षेत्र में बिजली कर्मी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में कर्मी जख्मी हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया।सहायक विद्युत अभियंता ने मामले को लेकर बाथ थाना में आवेदन देते बताया है कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सुलतानगंज ग्रामीण अंतर्गत ग्राम माल तेघड़ा में विभागीय कर्मी और मानव बल की टीम प्रत्येक घर जाकर विद्युत उपभोक्ता से उपभोक्ता संख्या का मीटर संख्या संग्रहण कर एप के माध्यम से निकटवर्ती वितरण ट्रांसफार्मर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच दो नामजद और पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए मानव बल चंदन कुमार महासेठ का मोबाइल और पैसा छिनने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- पावर हाउस में हंगामा, 16 के खिलाफ दी थाने में तहरीर जिसका विरोध...