औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम में बुधवार देर शाम एक वृद्ध की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम निवासी हंसराज सिंह 60 वर्ष पुत्र दिग्विजय सिंह बुधवार देर शाम घर में बने बाथरूम में गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गिर पड़े। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो वह घायल अवस्था में पड़े थे। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर वापस लौट ...