संवाददाता, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। यही नहीं ननदों और भांजे के साथ मिलकर बहू के साथ मारपीट भी की। बहू की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना की इलाके में काफी चर्चा है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए। घटना, गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। विधवा बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया तो हर कोई हैरान रह गया। पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसके पति जिंदा थे तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन पति के देहांत के बाद ही ससुर का रवैया उसके प्रति बदल गया। ससुर के इरादे दिन ब दिन खराब होते चले गए। वह जानबूझकर ब...