मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- UP News: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां एक महिला ने पति को नींद की गोलिया खिलाकर मार डाला फिर शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया। महिला ने 46 दिन तक परिवार और पुलिस सभी को गुमराह करती रही। आखिर में जब पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कराई तो फर्श के नीचे से कंकाल बरामद हुआ। इस घटना से सभी सन्न हैं। 40 साल की रूबी शर्मा के दुस्साहस ने हर किसी को हिला दिया है। घर-घर में एक ही बात है कि अकेले उसने इतना सब कुछ कैसे कर लिया। हो न हो उसके साथ कोई न कोई घटना में शामिल जरूर रहा होगा। पुलिस को भी यह सवाल परेशान कर रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। महिला का कहना है कि फिल्म दृश्यम से शव को दफनाने का आइडिया आया था। यह कोई मामूली घटना नहीं है। वारदात ने पति-पत्नी के भरोसे की धज्जियां उड़ा...