समस्तीपुर, जून 1 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने गई पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। मृतक की पहचान रामचंद्र चौपाल के 40 वर्षीय पुत्र हीरा चौपाल के रूप में हुई है। वह टेनुआ गांव स्थित परहट प्लस टू विद्यालय में शिक्षक थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह हीरा चौपाल बाथरूम में स्नान करने गए थे। बिजली का तार टूटा होने के कारण बाथरूम में अंधेरा पसरा हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी को टॉर्च लेकर आने को कहा और खुद अंधेरे में तार ठीक करने लगे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के चालू तार की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौतपत्नी की स्थिति पति को तड़पता देख उन्हें बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आकर...