बाथरूम में जहरीले जंतु ने काटा, मौत
कौशाम्बी, मई 26 -- सैनी कोतवाली के शंभुई गांव में सोमवार की रात बाथरूम गए युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। शंभूई निवासी महेश कुमार (35) पुत्र स्व बिंदा प्रसाद मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता था। सोमवार की रात खा-पीकर बरामदे में सो गया। रात करीब 11 बजे वह बाथरूम करने के लिए घर के सामने तालाब किनारे गया था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। अचानक युवक की चीख सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.