प्रयागराज, मई 13 -- थरवई बाजार में मंगलवार को मकान की छत पर जबरन बाथरूम बनाने का विरोध करने पर चाचा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से लाठी डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि घायल थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए घंटों बैठाए रखी। कई घंटे बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएससी सोरांव भेजा। आरोप है कि देर शाम तहरीर बदलवाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। थरवई थाना क्षेत्र के डूडी गांव निवासी मनोज मिश्रा गाजियाबाद में कार्यरत हैं। वह कुछ दिन पहले गांव आया है। आरोप है कि मंगलवार को थरवई बाजार स्थित मकान पर पहुंचा तो छत पर पर उसके चाचा ने जबरन बाथरूम बना लिया था। बाथरूम हटाने को कहने पर चाचा से विवाद हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मनोज मिश्रा को थाने ले गई, लेकिन घंटों कार्रवाई के नाम पर ...