बाथरूम की दीवार गिरी, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत
बरेली, जून 17 -- हाफिजगंज। घर में खेल रहे 10 वर्षीय मासूम पर बाथरूम की जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल बालक की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई।थाना हाफिजगंज के सिथरा गांव के रविंद्र शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा वंश (10) मंगलवार को घर में खेल रहा था। तभी बाथरूम की दीवार उसके ऊपर गिर गई। तेज आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजनों ने मलबा हटाकर वंश को बाहर निकाला। उसे नवाबगंज के अस्पताल में ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वंश की मां खुशबू बेटे को याद कर बिलख-बिलख कर रोती रही। मृतक वंश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.