संभल, अप्रैल 24 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में मनोकामना मंदिर के सामने तीसरी मंजिल पर बाथरूम की जाली काटकर चोर किराना गोदाम में घुस गए। चोर गल्ले में रखे 35 हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह को व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र में शहर के साहनी वाला फाटक निवासी हरीश कुमार की मनोकामना मंदिर के सामने किराना का थोक गोदाम है। बुधवार रात चोर गोदाम की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम की जाली काटकर अंदर घुस गए। बाथरूम में घुसने के बाद चोर गोदाम में पहुंच गए। गोदाम से होकर चोर अंदर दुकान में पहुंचे और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये और गोदाम से ड्राई फ्रूट आदि चोरी कर ले गए। ...