नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बारिश के सीजन में घर के ज्यादातर हिस्से में सीलन और नमी हो जाती है। नतीजा काई जमने लगती है। केवल काई ही नहीं जमीन के कोने में काले-पीले धब्बे जम जाते हैं जो रोजाना पोंछा लगाने के बाद भी हटते नहीं हैं। इन जमी हुई गंदगी को अगर साफ करना है तो केवल पोंछा लगाने से कुछ नहीं होगा। इन जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए हार्ड सॉल्यूशन की जरूरत होती है जो जमीन को साफ कर सके। इसलिए पानी में इन चीजों को डालकर घोल बनाकर रख लें। जब भी फर्श पर गंदगी जमा दिखने लगे तो इसे डालकर दस मिनट छोड़ दो और फिर रगड़ो। एक बार में ही सारे धब्बे साफ हो जाएंगे। नोट कर लें घर के जमीन और कोनों पर जमा गंदगी और पीले-काले धब्बों को साफ करने वाले सॉल्यूशन को बनाने का तरीका।घर में जमा गंदगी को साफ करने का वाला सॉल्यूशन जमीन के कोनों में जमा गंदगी से घर भद्...