कन्नौज, जुलाई 27 -- छिबरामऊ। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मझवार, तुरैहा एवं उनसे संबंधित पर्यायवाची जातियों को उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति का लाभ दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश शासन के वर्ष 2016 और 2017 के आदेशों के बाद कई जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल कर दिया गया, जबकि राष्ट्रपति की अधिसूचना, संसद मैनुअल और विभिन्न राज्यों में इन जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसील स्तर पर नियमों के विपरीत इन जातियों के ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों को आरक्षण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- आरक्षण मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाये जनप्रतिनिधि संगठन ने मांग की कि मझवार, त...