नई दिल्ली, जुलाई 12 -- आजकल लोग बाथरूम में बाथटब रखते हैं और इसमें नहाने से पानी-साबुन के निशान और पीलापन जम जाता है। अब रोजाना कोई भी बाथटब की सफाई नहीं करता है, ऐसे में ये निशान जिद्दी हो जाते हैं, तो आसानी से नहीं जाते। कई महंगे क्लीनर है, जिनकी मदद से आप बाथटब को चमका सकते हैं लेकिन अगर खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो किचन की कुछ चीजों से बना स्प्रे छिड़कें। जी हां, अगर महीनों से बाथटब को साफ नहीं किया है, तब भी इसका पीलापन छूट जाएगा और आपको बिल्कुल नए जैसा टब देखने को मिलेगा। तो चलिए आपको क्लीनिंग टिप्स बताते हैं।कैसे साफ करें सबसे पहले बाथटब को हल्के गुनगुने पानी से ऊपर तक भर दें और इसे करीब 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इससे बाथटब की सतह पर जमी गंदगी, साबुन की परत और अन्य दाग नरम पड़ने लगेंगे, जिससे उन्हें साफ करना आसान हो जाएगा। इस दौर...