बात सीट की नहीं... ऑफर पर अखिलेश कायम, कांग्रेस से कहा- जीतने वाली सीटों की लिस्ट भेजिए
लखनऊ, नवम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत में अड़चन पैदा हो गई है। सपा की ओर से कांग्रेस को केवल 26 सीटें ऑफर किए जाने से प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं में नाराजगी बढ़ने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद सामने आए और इस ऑफर का खुला बचाव किया। मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों पार्टियों को सीटों की संख्या गिनने के बजाय 'जीत के समीकरण' पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि अगर दोनों दल सौहार्द और सूझबूझ के साथ काम करेंगे तो उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बन सकती है और उसके बाद केंद्र में भी सत्ता बदलाव संभव है। उन्होंने साफ कहा कि जीती हुई सीट ही असली सम्मान दिलाती है, इसलिए सीटों का सिर्फ बंटवारा नहीं, बल्कि सही समायोजन जरूरी है। अखिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.