मेरठ, मार्च 2 -- मेरठ के लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात हुई। तमंचे लेकर मनचले ने सोमवार दोपहर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। धमकी दी कि बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा। किशोरी और उसकी मां से मारपीट की। आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता और उसकी मां लिसाड़ी गेट थाने पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस को बताया कुछ दिनों से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और 28 फरवरी को मारपीट की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। किशोरी को कुछ माह से पड़ोसी आसिफ परेशान कर रहा है। कई बार स्कूल आने-जाने के समय रास्ता रोका और दोस्ती के लिए दबाव बनाया। किशोरी से कहा कि वह मोबाइल नंबर दे। किशोरी ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, 28 फरवरी को आरोपी के घर पहुंचकर विरोध भी जताया। आरोपी ने इस दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के ...