बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थानाक्षेत्र में एक लड़की ने युवक से बात करने से मना किया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाली लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप है कि उनकी बेटी स्कूल से पैदल घर के लिए जा रही थी। उनके गांव का रहने वाला आरोपी बृजेश शर्मा ने बेटी को रोका और बोला कि मुझसे बात नहीं करती हो। इस बात पर बेटी ने कहा कि मैं किसी लड़के से बात नहीं करती। इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने उसे दो थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी घर पहुंचकर बेटी ने परिजनों को दी। इसके बाद इस बात की उलाहना देने के लिए आरोपी बृजेश के घर गए तो वह भड़क गए। उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पैकोलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बृजेश शर्मा के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.