बातों में उलझा बैग से निकाल लिए एक लाख रुपये
बक्सर, जून 10 -- पेज तीन के लिउए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ठठेरी बाजार में चार उचक्कों ने बातों में उलझा एक शख्स के बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। धनसोईं के रहने वाले सुरेश कुमार के मुताबिक बीते सोमवार की सुबह वे ठठेरी बाजार स्थित एक कटरा के बाहर खड़े थे। इसी बीच चार अज्ञात लोग आए और अपनी बातों में उलझा दिया। इस बीच उनमें से किसी ने उनके बैग से एक लाख रुपया निकाल लिया। जब चारों चले गए तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.