नोएडा, फरवरी 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर नौ स्थित सब्जी मंडी में बदमाशों ने बातों में उलझाकर एक बुजुर्ग महिला के गहने उतरवाकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत फेज वन थाने की पुलिस से की है। सेक्टर-19 निवासी मिथिलेश देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सब्जी खरीदने मंडी गई थीं। जब वह सब्जी खरीद रही थीं,तभी एक युवक उनके पास आया और उन्हें एक पैकेट देने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन उसने जबरन पैकेट हाथ में थमा दिया। पैकेट लेते ही महिला को चक्कर आया और वह कुछ समय के लिए बेसुध हो गईं। होश आने पर वह घर पहुंचीं। घर के नीचे सामान उतारते समय उन्हें पता चला कि उनके हाथ की सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स और गले की सोने की चेन गायब हैं। पैकेट खोलने पर उसमें सिर्फ 500 और 10 रुपये का नकली नोट व कागज निकले।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.