नोएडा, मार्च 9 -- चेहरे पर कुछ छिड़ककर मुर्छित करने का आरोप पता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दियानोएडा, संवाददाता। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में रहने वाली महिला से पता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर तीन टप्पेबाज गहने उतरवा ले गए। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया।सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में रहने वाली कविता ने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहती हैं। वह 24 जनवरी को अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थीं। रास्ते में एक अनजान व्यक्ति और महिला मिले। व्यक्ति ने आनंद विहार जाने का पता पूछा। महिला ने सेक्टर-37 पहुंचकर वहां से साधन मिलने की बात कही। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति भी आ गया और कविता की बात का समर्थन किया। इसी बीच महिला ने कविता के चेहरे पर कुछ छिड़क दिया। तीनों ने मिलकर कविता से कुंडल समेत गहने...