बातचीत बंद कर दी तो पीछे ही पड़ गया लड़का, बाप के सामने ही लड़की को जड़े कई थप्पड़
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक लड़की के बातचीत बंद करने पर लड़का उसके पीछे ही पड़ गया। स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने बाबा को देखने आई लड़की को लड़के ने कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान लड़की के पिता और परिजन वहां मौजूद थे। इससे आहत पिता ने अपनी बेटी को लेकर सोमवार की शाम थाना हैदरगढ़ आए। पुलिस से शिकायत की। यह वही लड़का था जिससे लड़की की पहले बातचीत होती थी। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गैर प्रांत में एक बड़े शहर में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव का युवक भी उसी शहर में पढ़ाई करता है। बेटी ने बताया कि पहले उससे बातचीत होती थी। लेकिन बीते दो साल से उसने युवक से बातचीत बंद कर दी। कई महीनों से युवक उसके पीछे पड़ा है। जबरन प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए अपराधिक कृत्य कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.