नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेता जल्द ही एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं। चीन ने कहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हो सकती है। यह बैठक इसी महीने चीन के शेनझेन शहर में हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी तारीख या कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन इस बैठक से पहले चीन की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग एक साथ! द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन चाहता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार हो। चीन की इच्छा है कि इस बैठक में तीनों नेताओं के बीच खुलकर बातचीत की गुंजाइश बहुत कम हो। हालांकि, व्हाइट ...