सहरसा, फरवरी 17 -- कहरा, एक संवाददाता। कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कहरा प्रखंड क्षेत्र के देवना में आयोजित बाणेश्वर महोत्सव में युवा प्रतिभा मिष्टी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। बीते वर्ष उग्रतारा महोत्सव में सराहना बटोरने के बाद मिष्टी ने इस बार बाणेश्वर महोत्सव के मंच से अपना पर्दापण किया और पहली ही प्रस्तुति में खूब वाहवाही लूटी। मिष्टी के मंच पर पहुंचते ही पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उसकी हौसला-अफजाई की। एकल प्रस्तुति में मिष्टी ने .ए गिरी नंदनी और .जय काली जय काली मां जैसी भक्तिमय धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को पूरी तरह भक्ति रस में रंग दिया। उसके भाव, लय और मंच पर आत्मविश्वास ने श्रोताओं को मंत्रमुग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.