मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- हलिया, मिर्जापुर। गंजरिया गांव के बाणसागर नहर में पानी पीने गया एक 12 वर्षीय बालक नहर के पानी की तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाण सागर नहर को बंद करवाने के बाद ग्रामीण खोजबीन में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी 12 वर्षीय गोलू पुत्र राज नरायन शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे अपने हमउम्र दोस्तों के साथ गंजरिया बाणसागर नहर के पास खेलते हुए पहुंचा। जहां प्यास महसूस होने पर नगर में पानी पीने के लिए चला गया। पानी पीते समय गोलू का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह बाणसागर नहर में पानी के तेज बहाव में बह कर लापता हो गया। गोलू को बाणसागर में गिरता देख उसके साथ् शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर-शराबा सुन कर आसपास मौजूद ग्रमाीण मौके पर पहुंचे। गोलू के नहर के पानी में गिरने की सूचना पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.