बाणसागर बांध के दो गेटों की ओपनिंग बढ़ी, सोन में 591.52 क्यूमेक्स छोड़ा पानी
सासाराम, सितम्बर 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। बाणसागर मुख्य बांध में जल की आवक बढ़ने और पूर्ण भराव जलस्तर बनाए रखने के लिए शनिवार को खुले दो रेडियल गेटों की ओपनिंग बढ़ा दी गई। गेट संख्या नौ और 10 की ओपनिंग 0.50 मीटर से बढ़ाकर एक-एक मीटर कर दी गई है। दोनों गेटों से अब कुल 416 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बाणसागर के स्पिलवे और पावर हाउस संख्या-3 से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी का कुल प्रवाह 591.52 क्यूमेक्स हो गया है। इसके अलावा रिहंद पानी का प्रवाह बढ़ने के बाद बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सोन नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी अमले को सतर्क रहते हुए लोगों को सोन नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और नदी में नहीं जाने की सूचना देने का निर्देश दिया गया है। गंगा कछार जल संसाधन विभाग, रीवा के मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.