मिर्जापुर, फरवरी 10 -- लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव स्थित बाणसागर नहर में मंगलवार महिला का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई। महिला का शव मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। लहंगपुर के तेंदुआ कला गांव स्थित बाणसागर नहर में इंद्रावती अपने मवेशियों को पानी पिलाने गई थी, तभी एक महिला का शव उतराया देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। गांव के लोगों ने लालगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और मोर्चरी हाउस भेज दिया है। आस-पास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.