बाणसागर के दो रेडियल गेट खुलेंगे, सोन में बढ़ेगा जलप्रवाह
सासाराम, सितम्बर 11 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। बाणसागर बांध में पूर्ण भराव जलस्तर बनाए रखने और जल की आवक बढ़ने के कारण शुक्रवार रात आठ बजे दो रेडियल गेट खोले जाएंगे। गेट संख्या नौ और 10 को 0.50-0.50 मीटर खोला जाएगा। इससे स्पिलवे से 210 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। जल संसाधन विभाग के अनुसार, स्पिलवे और पावर हाउस संख्या तीन से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर कुल प्रवाह 384.80 क्यूमेक्स हो जाएगा। इससे सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। विभाग ने मैदानी सोन किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, खुले चार फाटक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.