बाढ से बड़े पैमाने पर खरीफ फसल को नुकसान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गंडक में रिकार्डतोड़ जलस्तर और बागमती नदी में दो-दो बार आई बाढ़ से जिले में धान व मक्का सहित खरीफ फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचने का अनुमान है। किसानों और विभागीय अधिकारियों के शुरुआती आकलन के अनुसार 25 हजार हेक्टेयर से अधिक में लगी फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। खासकर साहेबगंज, पारू और औराई में धान की फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका है। वहीं, कटरा और गायघाट में धान के अलावा मक्का को भी नुकसान की बात स्थानीय किसान कह रहे हैं। विभागीय अधिकारी बाढ़ से हुए नुकसान के जुटे हैं।
बाढ़ से फसलों को नुकसान आकलन में शामिल कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सर्वाधिक नुकसान गायघाट और कटरा में हुआ है। यहां 15 हजार हेक्टेयर से अधिक इलाके में फसलों को नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों के अनुसार, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.