कटिहार, सितम्बर 9 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गंगा और कोसी के बढ़ते पानी ने कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों की रफ्तार रोक दी है। पानी के फैलाव से कई जगह सड़क और संपर्क मार्ग डूब गए हैं। गांवों से बाहर निकलने के रास्ते बंद होने के कारण लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। कभी पैदल और बाइक से कुछ मिनटों में तय होने वाली दूरी अब नाव के सहारे तय करनी पड़ रही है। बाढ़ के पानी के बीच गांवों में जिंदगी जैसे ठहर गई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रोज कमाने-खाने वाले परिवारों पर पड़ा है। पानी फैलने से खेतों में काम प्रभावित है और ग्रामीण मजदूरी के लिए भी आसानी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे परिवारों के सामने एक तरफ रोजी-रोटी का संकट है तो दूसरी तरफ घर के जरूरी खर्च की चिंता बनी हुई है। घर में रखा अनाज और जरूरी सामान सुरक्षित रखने की चुनौती भी ल...