बाढ़--डीएम ने तीनघरिया कटाव स्थल का लिया जायजा
कटिहार, जुलाई 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के तीनघरिया गांव के समीप कोसी नदी के कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति एवं फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही कटाव रोकने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कटाव स्थल का पैदल भ्रमण कर नदी की धारा और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक किए गए बचाव कार्य, कटाव की तीव्रता तथा आगे की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़- कुरसेला : बंबू रोल से नहीं थम रहा कोसी का कटाव जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने उन्हें मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.