बाढ़ से 1574 लोग बेघर, 12 मोहल्लों में पहुंचा पानी
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उग्र हो चलीं गंगा और वरुणा के बाढ़ का दायरा सोमवार को बढ़ गया। गंगा में उफान से वरुणा के तटवर्ती 1574 लोगों ने अपने घर-मकान छोड़ दिए। वरुणा किनारे के 12 मोहल्लों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- गंगा-वरुणा हुईं उग्र, जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब बिजली आपूर्ति रोक दी गई बाढ़ के चलते ऐहतियातन बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। 150 से अधिक परिवार विभिन्न राहत शिविरों में जबकि बाकी प्रभावितों ने अपने परिचितों के यहां या किराए के मकानों में आश्रय लिया है। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर दो सेंमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। उस समय चेतावनी बिंदु से गंगा सिर्फ 11 सेंमी नीचे थीं।जलस्तर के चेतावनी बिंदु के पार जाने की संभावना लगातार बढ़ाव को देखते हुए आधी रात बाद जलस्तर के चेतावनी बिंदु के पार जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.