अमित झा, अप्रैल 14 -- दिल्ली सरकार ने यमुना की विनाशकारी बाढ़ से राजधानी को स्थायी राहत दिलाने के लिए 4.72 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, यह दीवार मजनू का टीला से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक बनाई जाएगी जो सिविल लाइंस और कश्मीरी गेट जैसे संवेदनशील इलाकों को सुरक्षा प्रदान करेगी। पिछले वर्षों के बाढ़ के कड़वे अनुभवों को देखते हुए सरकार ने अगले मानसून से पहले इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह दीवार न केवल पानी को रिहायशी इलाकों में घुसने से रोकेगी वरन अवैध कचरा डंपिंग को कम कर यमुना के पारिस्थितिकी तंत्र को भी सुरक्षित रखेगी।अगले साल की बाढ़ से पहले तैयार करने का लक्ष्य सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना की बाढ़ से बचाने वाली दीवार बनाने की मंजूरी दे दी है। ...