मुंगेर, सितम्बर 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गंगा के लगातार उफनाने से मुंगेर में बाढ़ की स्थिति अब गंभीर से भयावह होती जा रही है। रविवार को दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर 39.94 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 39.33 मीटर से 61 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। जिले के छह प्रखंडों की 37 पंचायतों में करीब 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है और अब उन्हें अपना घर-द्वार छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब खेतों और सड़कों से निकलकर गांवों की आबादी तक पहुंच गया है। कई जगह घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थल पानी से घिर चुके हैं। यही नहीं, कई क्षेत्...